khabarmp.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

logo

khabarmp.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›2000 रुपये का नोट बदलने की शुरुआत

2000 रुपये का नोट बदलने की शुरुआत

By khabarmp.com
May 23, 2023
46
0
Share:

देश में दो हजार रुपए के नोटों को बदलने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। आज से 30 सितंबर तक आप 2,000 रुपये के नोट किसी भी बैंक शाखा में जाकर बदल सकते हैं। इसके लिए आपसे कोई परिचय पत्र या अन्य कोई जानकारी नहीं मांगी जाएगी। रिजर्व बैंक आफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा दो हजार रुपए के नोट को वापस लेने के निर्णय के बाद लोग भयभीत न हों इसलिए आरबीआई ने इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इसके लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है। अनुमान है कि आज पहले दिन बैंकों में नोट बदलने वालों की भारी भीड़ उमड़ेगी।

डेडलाइन के बाद भी अमान्य नहीं होंगे दो हजार के नोट
ज्ञात हो कि 5 दिन पहले 19 मई को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने 2000 का नोट प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी। ग्राहक 30 सितंबर तक 2000 के नोट बैंकों में बदल या अपने खातों में जमा करवा सकते हैं। रिजर्व बैंक की डेडलाइन बीतने के बाद भी 2000 का नोट अमान्य नहीं होगा। रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया है कि डेडलाइन सिर्फ लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए है, ताकि वे यह नोट बैंकों को जल्द वापस कर दें। उल्लेखनीय है कि सन 2016 में 500 और 1000 रुपये की नोटबंदी के बाद 2000 रुपये के नए नोट जारी किए गए थे।

नोट बदले के लिए नहीं भरना होगा कोई फॉर्म
रिजर्व बैंक ने साफ तौर पर कहा है कि 2000 रुपये के नोटों को एक्सचेंज कराने के लिए बैंक में किसी भी तरह के फॉर्म नहीं भरने होंगे। नोट बदलने के लिए न किसी पहचान पत्र की जरूरत पड़ेगी। एक बार में आप 2000 रुपये के 10 नोट बदल सकते हैं। सर्कुलेशन से बाहर किए गए 2000 रुपये के नोटों को 30 सितंबर 2023 तक बदला जा सकता है। बैंकों में एक बार में 20,000 रुपये तक के 2000 के नोट आसानी से एक्सचेंज कराए जा सकते हैं। वहीं, बैंक अकाउंट में 2000 रुपये के नोट को जमा करने की कोई लिमिट नहीं है। इसके लिए बैंक के डिपॉजिट के नियमों का पालन करना होगा। आरबीआई ने साफ तौर पर कहा है कि नोट बदलने के लिए ग्राहक किसी भी बैंक में जाकर अपनी करेंसी बदल सकते हैं। नोट बदलने के लिए किसी भी तरह का कोई चार्ज भी नहीं लिया जा रहा है।

पेट्रोल पंपों पर नकदी की कमी, सोने के भाव बढ़े
आरबीआई की घोषणा के बाद कई ग्राहकों ने 2000 के नोट पेट्रोल पंपों पर खपाने शुरू कर दिए हैं। इसकी वजह से ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने आरबीआई से गुहार लगाई है कि ग्राहकों को 2000 के नोट के बदले खुदरा पैसे रिटर्न करने की वजह से कैश की कमी आ गई है। लोगों ने 2000 रुपये के नोट खपाने के लिए डिजिटल पेमेंट करना भी काफी कम कर दिया है। लोग तेल डलवाकर 2 हजार का नोट थमा रहे हैं, जिससे कई पेट्रोल पंपों पर नकदी की समस्या पैदा हो गई है। इसके साथ ही सोनेचांदी में भी बड़े पैमाने पर निवेश शुरू हो गया है। लोग बड़ी संख्या में दो हजार के नोटों से छुट्टी पाने के लिए सोने चांदी की खरीद कर रहे हैं। सोना खरीदारों की भीड़ सराफा बाजारों की ओर उमड़ने लगी है, इस वजह से कई स्थानों पर सोने चांदी के दामों में दस हजार रुपए तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

50 हजार से अधिक जमा पर देना होगा पैनकार्ड
आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि बैंक में नोट जमा करने और बदलने के पुराने नियम ही लागू रहेंगे। उन्होंने कहा है कि 2000 रुपये के नोट जमा करने की सीमा तय नहीं है। आप जितने चाहें उतने रुपए अपने खाते में जमा कर सकते हैं। 50 हजार से अधिक से डिपॉजिट पर आपको पैन कार्ड देना होगा। जो पहले से ही लागू है। यह केवल 2 हजार के नोट के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए लागू है। गौरतलब है कि आरबीआई ने नियम के मुताबिक एक वित्त वर्ष में बैंक खाते में 20 लाख रुपये या फिर एक दिन 50 हजार रुपये से अधिक कैश जमा या निकालने पर पैन और आधार जरूरी है।

Previous Article

MP News : गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ...

Next Article

सतना : पहले दिन बैंकों में ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मुख्य समाचारव्यवसाय

    SBI के बाद अब IDBI बैंक और OBC का लोन हुआ सस्ता, जानिए क्या है नई दरें

    August 9, 2019
    By anupamsavera.com
  • मुख्य समाचारव्यवसाय

    भारत 12 जनवरी को 31 उपग्रह छोड़ेगा

    January 9, 2018
    By khabarmp.com
  • मुख्य समाचारव्यवसाय

    एक दिन में 500 Mi store खोलकर शियोमी ने बनाया रिकॉर्ड, 15,000 लोगों को देगा नौकरी

    November 21, 2018
    By khabarmp.com
  • मुख्य समाचारव्यवसाय

    Air India ने 30 अप्रैल तक के लिए टिकटों की बुकिंग बंद की, लॉकडाउन को लेकर अगले निर्णय की प्रतीक्षा

    April 4, 2020
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सोने के दाम 260 रुपये गिरे, चांदी भी पड़ी फीकी

    March 16, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    डीजीसीए ने 11 विमानों की उड़ान रोकी, इंडिगो और गो एयर की फ्लाइट प्रभावितडीजीसीए ने 11 विमानों की उड़ान रोकी, ...

    March 13, 2018
    By anupamsavera.com

  • देशमुख्य समाचार

    इस बार इनकम टैक्स में लोगों को ये राहत देगी मोदी सरकार

  • देश

    पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील में भारत – चीन का टकराव

  • देश

    भारत में दैनिक कोरोना मामलों का विवरण अपडेट

  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By hostctrl
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By hostctrl
    December 1, 2017

Editor: Vijay Rawlani
Email id: khabarmpcom@gmail.com
Mobile no: 9770411811
Address: B 34 Kotra Sultanabad bhopal MP Dist.-BHOPAL 

  • राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।
  • राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।
  • राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में मंच से पी.एच.डी. उपाधि एवं स्वर्ण पदक प्राप्तकर्ता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने 25वीं बटालियन में मॉकड्रिल के दौरान घायल दो जवानों से अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली।
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने 25वीं बटालियन में मॉकड्रिल के दौरान घायल दो जवानों से अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली।



  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव मिले मॉक ड्रिल में घायल जवानों से
  • राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर प्रदेशवासी लें जल जमाव रोकने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिक्किम के स्थापना दिवस पर नागरिकों को दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मंत्रालय में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अस्पताल में घायल जवान श्री संतोष कुमार और श्री विशाल सिंह के परिजन से भेंट कर बेहतर समुचित उपचार के लिए आश्वस्त किया।