khabarmp.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

logo

khabarmp.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›सब्सिडी कम होने से 62 फीसदी घटी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री

सब्सिडी कम होने से 62 फीसदी घटी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री

By anupamsavera.com
June 22, 2023
59
0
Share:

केंद्र सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी घटाने के बाद जून के पहले पखवाड़े में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलरों की बिक्री में गिरावट आ गई है। 15 जून तक इलेक्ट्रिक दोपहिया (ई2डब्ल्यू) की रोजाना औसत बिक्री मई के मुकाबले 62.6 फीसदी घट गई है। हालांकि, इस दौराना इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की बिक्री 25.5 फीसदी और इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 16.1 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार मई माह में रोजाना औसतन 3,395 ई-दोपहिया वाहनों की बिक्री की गई। जबकि, जून के पहले पखवाड़े में यह संख्या घटकर 1,271 ही रह गई। बीते महीने में कुल बिके दोपहिया वाहनों में ईवी की हिस्सेदारी 7.7 फीसदी थी, जो इस माह घटकर 2.6 फीसदी रह गई।

सब्सिडी घटने के बाद निर्माताओं ने बढ़ाई वाहनों की कीमतें

सब्सिडी घटने के बाद ज्यादातर कंपनियों ने जून के पहले सप्ताह में वाहनों की कीमतें बढ़ा दीं हैं। इसकी वजह से लोगों की ई वाहनों में दिलचस्पी घट गई है। केंद्र सरकार ने 1 जून से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर सब्सिडी 15,000 से घटाकर 10,000 रुपए प्रति किलोवॉट कर दी है। एक्स-फैक्ट्री मूल्य की अधिकतम सब्सिडी कैप 40 फीसदी को भी घटाकर 15 फीसदी कर दिया गया है। सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है, क्योंकि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सब्सिडी के लिए जितना पैसा रखा गया था, वह खत्म होने वाला है, लेकिन सरकार के इस कदम से ईवी खरीदने वाले लोग बेहद निराश हुए। उनकी निराशा ईवी बिक्री के आंकड़ों में साफ देखी जा सकती है।

मार्च 24 में खत्म होगी फेम-2 योजना

केंद्र सरकार ने फेम-2 योजना अप्रैल 2019 में लॉन्च की थी। यह योजना पांच साल के लिए शुरू की गई थी। इसे मार्च 24 में पूरा होना है। योजना का कुल बजट 10,000 करोड़ रुपए था। हर साल 2000 करोड़ रुपए सब्सिडी देनी थी। फरवरी 2023 में पेश बजट में राशि बढ़ाकर 5,172 करोड़ रुपए कर दी थी। अब तक 3,889.94 खर्च हो चुके हैं। 4 मार्च 2023 तक देश में 9,75,000 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचे गए हैं। इनमें से 65 फीसदी वित्त वर्ष 2022-23 में बिके। 2023 में जितने इलेक्ट्रिक वेहिकल बिके, उनमें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का योगदान 60 फीसदी से अधिक है।

क्या है फेम-2 योजना, कितना है बजट?

इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार ने फेम-2 योजना की शुरूआत की थी। लोग इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित हों, इसके लिए सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया। कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए सरकार इलेक्ट्रिक वेहिकल को प्रोत्साहन देना चाहती है। यही वजह है सरकार ने इलेक्ट्रिक वेहिकल खरीदने के लिए सब्सिडी देने का प्रावधान किया है। केंद्र सरकार ने फेम-1 योजना के तहत 800 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे। फेम-2 के लिए 10 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं।

Previous Article

MP News: पटना में शिवराज विपक्ष की ...

Next Article

Amit Shah in MP: अमित शाह का ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मुख्य समाचारव्यवसाय

    यात्री वाहन बाजार पर मारुति का दबदबा कायम, सबसे अधिक बिकने वाले मॉडलों में से 7 कंपनी के

    June 20, 2018
    By khabarmp.com
  • मुख्य समाचारव्यवसाय

    ब्रिटेन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 100 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया

    June 26, 2019
    By anupamsavera.com
  • मुख्य समाचारव्यवसाय

    अगस्त-सितंबर में सामान्य से कम रह सकता है मानसून: IMD

    August 3, 2018
    By khabarmp.com
  • व्यवसाय

    अब खुद का कारोबार करने वाले लोगों को भी होम लोन देगा SBI

    March 20, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आई तेजी, हुई 15,000 करोड़ रुपये की बढ़त

    November 25, 2023
    By khabarmp.com
  • मुख्य समाचारव्यवसाय

    Paytm इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर! अब पैसा गलत जगह जाने पर ऐसे कर पाएंगे शिकायत

    December 6, 2018
    By khabarmp.com

  • मना॓रंजन

    निर्माता दीपक ऐल गुप्ता (भोजपुरिया ) की फिल्म ”तुम जो मिल गए हो” की मुहूर्त के साथ शूटिंग

  • खेल

    ICC WC 2023 South Africa Vs Netherlands : नीदरलैंड की शानदार जीत, साउथ अफ्रीका को 38 रनों से दी मात

  • मध्यप्रदेश

    लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे नए सेना प्रमुख, मध्य प्रदेश के रीवा में की शिक्षा प्राप्त, महू के ‘आर्मी वॉर कॉलेज’ से भी किया है कोर्स

  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By hostctrl
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By hostctrl
    December 1, 2017

Editor: Vijay Rawlani
Email id: khabarmpcom@gmail.com
Mobile no: 9770411811
Address: B 34 Kotra Sultanabad bhopal MP Dist.-BHOPAL 

  • राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।
  • राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।
  • राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में मंच से पी.एच.डी. उपाधि एवं स्वर्ण पदक प्राप्तकर्ता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने 25वीं बटालियन में मॉकड्रिल के दौरान घायल दो जवानों से अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली।
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने 25वीं बटालियन में मॉकड्रिल के दौरान घायल दो जवानों से अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली।



  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव मिले मॉक ड्रिल में घायल जवानों से
  • राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर प्रदेशवासी लें जल जमाव रोकने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिक्किम के स्थापना दिवस पर नागरिकों को दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मंत्रालय में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अस्पताल में घायल जवान श्री संतोष कुमार और श्री विशाल सिंह के परिजन से भेंट कर बेहतर समुचित उपचार के लिए आश्वस्त किया।