महापौर प्रत्याशी ज्योति दीक्षित कटनी में विकास की नई इबारत लिखेंगी : विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष ने कटनी में किया चुनाव प्रचार, ली संगठनात्मक बैठकें
कटनी। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत और लगन के साथ स्थानीय निकाय के चुनाव में जुटा है। हम जनता से निरन्तर संवाद रखने वाले पार्टी के कार्यकर्ता हैं। जनसेवा ही हमारी राजनीति का मकसद है। भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए अच्छे कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाया है, जिनमें बड़ी संख्या बहनों की भी है। आने वाले चुनाव में जीत हासिल कर आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में विकास के पुरोधा बनें। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को कटनी में विभिन्न संगठनात्मक बैठकों को संबोधित करते हुए कही।
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री गरीबों का जीवन बदलने का काम कर रहे है
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि महापौर प्रत्याशी श्रीमती ज्योति दीक्षित को जनता के मिल रहे अपार जन समर्थन से विजय सुनिश्चित होगी। वार्डो में पार्षद प्रत्याशी पूरे विश्वास के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। जन जन से आशीर्वाद मिले और ऐतिहासिक विजय के साथ कटनी में विकास की नई इबारत लिखी जाए यह हमारा संकल्प और लक्ष्य है। श्री शर्मा ने कहा कि इस चुनाव में घर-घर पहुंचें और अपनी केंद्र एवं राज्य सरकारों ने जो विकास के काम किए है उन्हें जनता को बताएं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में देश और प्रदेश में भाजपा सरकार गरीबों का जीवन बदलने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने उज्जवला योजना में गरीबों के घर भी गैस सिलेंडर पहुंचा दिये हैं। प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का निशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हर घर तक नल से जल से पहुंचाने का संकल्प लिया है। अब बुंदेलखंड प्यासा नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूखे बुंदेलखंड को हरा-भरा करने के लिए 44605 करोड़ की केन बेतवा लिंक परियोजना को स्वीकृति दी है।
कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने शुक्रवार को कटनी जिला कार्यालय में माधव नगर मंडल के कार्यकर्ताओं, मुड़वारा मंडल के वार्ड प्रभारी, बूथ के त्रिदेव, मंडल व बूथ के कार्यकर्ताओं और न्यू कटनी मंडल के कार्यकर्ताओं की अलग- अलग बैठकों में चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा की। श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव में हमारे कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बूथ कार्यकर्ताओं का उत्साह प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित कर रहा है। मुझें पूर्ण विश्वास है कि बूथ कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण से भारतीय जनता पार्टी हर बूथ पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री संजय पाठक, गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री आशुतोष तिवारी व मप्र खादी एवं ग्रामाद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र लिटोरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व महापौर श्री शशांक श्रीवास्तव एवं मंडल अध्यक्ष श्री वागीश आनंद, पार्षद प्रत्याशी श्रीमती गीता गुप्ता सहित कार्यकर्तागण उपस्थित थे।