khabarmp.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

logo

khabarmp.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेलविदेश
Home›खेल›भारत चौथी बार बना जूनियर एशिया चैंपियन

भारत चौथी बार बना जूनियर एशिया चैंपियन

By anupamsavera.com
June 2, 2023
54
0
Share:

भारत ने एशियाई हॉकी में एक बार फिर अपना वर्चस्व कायम करते हुए गुरुवार को लगातार दूसरी बार पुरुष जूनियर एशिया कप 2023 जीत लिया। भारत ने यहां खेले गये फाइनल में चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 2-1 से हराकर खिताब हासिल किया। अंगद बीर सिंह ने 13वें मिनट में गोल करके भारत का खाता खोला, जबकि अरिजीत सिंह हुंदल ने 20वें मिनट में भारत की बढ़त दोगुनी की। अली बशारत ने 38वें मिनट में गोल करके पाकिस्तान को वापस लाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद पाकिस्तानी टीम एक बार भी गेंद को नेट में नहीं पहुंचा सकी।

भारत ने कुल चौथी बार और लगातार दूसरी बार जूनियर हॉकी पुरुष एशिया कप जीता है। इससे पहले 2015 में भी भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एशिया का ताज अपने सिर सजाया था। पाकिस्तान को एक बार फिर परास्त करने उतरे भारतीय युवाओं ने मुकाबले की ज़ोरदार शुरुआत की, हालांकि स्कोरशीट पर खाता खोलने के लिये उसे कुछ देर इंतजार करना पड़ा। भारतीय टीम पहले और छठे मिनट में मिली पेनल्टी कॉर्नर पर गोल नहीं कर सके। दोनों ही मौकों पर पाकिस्तानी गोलकीपर ने शानदार रक्षण किया। मैच के 12वें मिनट में चिरमाको का एक शॉट गोलपोस्ट के ऊपर से निकल गया, लेकिन कुछ देर बाद अंगद ने हुंदल के शॉट को दिशा दिखाते हुए गोल में पहुंचाकर पहला क्वार्टर समाप्त होने से पहले भारत को बढ़त दिला दी।

पहले क्वार्टर में पिछड़ने के बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की नीति अपनाई, हालांकि भारत के मुस्तैद रक्षण ने उसे सफलता हासिल नहीं करने दी। इसके बजाय दूसरे क्वार्टर के पांचवें मिनट में हुंदल ने पाकिस्तानी सर्किल को भेदकर भारत का दूसरा गोल कर दिया। हाफ टाइम से पहले दोनों टीमों को एक-एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन कोई भी स्कोरबोर्ड में बदलाव नहीं ला सका।

तीसरे क्वार्टर में बढ़ते हुए पाकिस्तान को गोल की सख्त जरूरत थी जो उसे अली बशारत ने दिलाया। भारतीय सर्किल में खड़े बशारत ने शाहिद अब्दुल के पास को गोलपोस्ट में धकेलकर स्कोर 1-2 कर दिया। पाकिस्तानी डिफेंडर मोहम्मद ने तीसरा क्वार्टर समाप्त होने से पहले तीन भारतीय खिलाड़ियों के विरुद्ध शानदार रक्षण करते हुए भारत को मुकाबले में अत्यधिक आगे नहीं निकलने दिया।

पाकिस्तान ने अंतिम क्वार्टर में बराबरी के गोल की पुरज़ोर तलाश की, हालांकि भारतीय डिफेंस उसके लिये अभेद्य साबित हुआ। पाकिस्तानी युवा 50वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल सकते थे लेकिन शशिकुमार ने बेहतरीन प्रयास करते हुए उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी। मैच के 54वें मिनट में भी पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिला और शशिकुमार एक बार फिर अभेद्य दीवार बनकर खड़े हो गये। अंततः, 60वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल न करने के बावजूद भारत ने यह मुकाबला 2-1 से जीत लिया।

Previous Article

Mahakal Lok:नेपाल के प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल के ...

Next Article

भारत और नेपाल के बीच संबंधों में ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेलब्रेकिंग न्यूज़मुख्य समाचारसुर्खियां

    India Playing 11 Ahmedabad Test: चौथे टेस्ट में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!, केएल राहुल के साथ बेंच पर ...

    March 7, 2023
    By khabarmp.com
  • खेल

    इशांत और रोहित शर्मा के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड से बात करेंगे सौरव गांगुली

    November 26, 2020
    By anupamsavera.com
  • मुख्य समाचारविदेश

    ट्रंप और पुतिन के 16 जुलाई को हेलसिंकी में करेंगे पहली बैठक

    June 29, 2018
    By khabarmp.com
  • विदेश

    पाक विदेश मंत्री का बेतुका बयान, बोले – सलमान है मुसलमान, इसलिए मिली सजा

    April 6, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    इंडोनेशिया भूकंप में सात की मौत

    February 26, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    वनडे वर्ल्डकप 2023: बोल्ट 600 अंतर्राष्ट्रीय विकेट पूरे करने वाले तीसरे कीवी गेंदबाज बने

    November 10, 2023
    By khabarmp.com

  • विदेशसुर्खियां

    नेपाल में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने पुष्प कमल दहल के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार से समर्थन लिया वापस

  • व्यवसाय

    शेयर बाजार की शुरुआत लाल रंग में, सेंसेक्स 420 अंक फिसला

  • madhypradesh

    29 फरवरी से महाकाल के आंगन में छाएगा शिवनवरात्रि का उल्लास, 8 मार्च को दूल्हा बनेंगे राजाधिराज

  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By hostctrl
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By hostctrl
    December 1, 2017

Editor: Vijay Rawlani
Email id: khabarmpcom@gmail.com
Mobile no: 9770411811
Address: B 34 Kotra Sultanabad bhopal MP Dist.-BHOPAL 

  • उप मुख्यमंत्री एवं जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता की।
  • उप मुख्यमंत्री एवं जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने जबलपुर राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय बिरसा मुण्डा महाविद्यालय दिव्यगवां (रीवा) के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय बिरसा मुण्डा महाविद्यालय दिव्यगवां (रीवा) के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा में जल गंगा संवर्धन अभियान, भूमि-पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम का कन्या पूजन के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।



  • प्रदेश के हर गांव में उपलब्ध कराएंगे सिंचाई की सुविधा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशानुरूप आनंद की अुनभूति और हर्षोल्लास से करेंगे श्रद्धालुओं का स्वागत
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा में जन संवाद, जल गंगा संवर्धन अभियान, विकास कार्यो के भूमि-पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा में जन संवाद, जल गंगा संवर्धन अभियान, विकास कार्यो के भूमि-पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाओं को पुरुस्कृत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद स्व.सुखदेव की जयंती पर किया नमन