पैसेंजर बोला- हाईजैक की सारी प्लानिंग है, चिंता मत करना
:केबिन क्रू ने CISF के हवाले किया; मुंबई से दिल्ली जाने वाली थी फ्लाइट
मुंबई
घटना मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम 6.30 बजे हुई। – Dainik Bhaskar
घटना मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम 6.30 बजे हुई।
मुंबई में फ्लाइट हाईजैक करने की बात करने पर एक यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। यात्री मुंबई से दिल्ली जाने वाली विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में बैठा हुआ था। गुरुवार शाम को प्लेन के टेकऑफ करने से पहले आरोपी यात्री कह रहा था- हाईजैक की सारी प्लानिंग है। उसका सारा एक्सेस है, चिंता मत करना।
यह सुनकर पास में बैठे यात्रियों ने केबिन क्रू को बुलाया। इसके बाद केबिन क्रू ने आरोपी को CISF के हवाले कर दिया।
आरोपी यात्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं
पुलिस के मुताबिक, आरोपी यात्री की पहचान हरियाणा के रितेश जुनेजा के रूप में हुई है। आरोपी यात्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका 2021 से इलाज चल रहा है। केबिन क्रू की शिकायत पर यात्री के खिलाफ सेक्शन 336 और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।